27 जुलाई 2011 - 19:30

नार्वे में एक इन्टरनेट साइट ने लिखा है कि ओस्लो में होने वाले आक्रमण में मारे जाने वाले अधिकांश लोग इस्राईली उत्पादों का बहिष्कार करने वाले थे

नार्वे में एक इन्टरनेट साइट ने लिखा है कि ओस्लो में होने वाले आक्रमण में मारे जाने वाले अधिकांश लोग इस्राईली उत्पादों का बहिष्कार करने वाले थे। पोलितालीस्क साइट के अनुसार शुक्रवार को ओस्लो में फायरिंग में मारे जाने वाले अधिकांश लोग इस्राईल के विरोधी और उसके उत्पादों का बहिष्कार करने वाले थे। इस साइट के अनुसार लेबर पार्टी मारे जाने वाले युवा सदस्यों ने, शुक्रवार की घटना से दो दिन पूर्व ही बुधवार को इस्राईली उत्पादों के बहिष्कार और स्वाधीन फ़िलिस्तीनी देश के गठन के समर्थन के लिए एक अपातकाल बैठक आयोजित की थी। इन युवाओं ने नार्वे के विदेशमंत्री यूहान्स एश्तोर से भी भेंट की थी और यह मांग की थी कि वह यह प्रयास करें कि ओस्लो सरकार, स्वाधीन फ़िलिस्तीन के गठन को औपचारिक रूप से स्वीकार करे। लेबर पार्टी के युवा धड़े के नेता स्केल फेडर्सन ने इस साइट से वार्ता में बताया कि यह युवा, इस्राईली उत्पादों के बहिष्कार और इस्राईली अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ओस्लो सरकार की सक्रिय भूमिका की मांग कर रहे थे। नार्वे के आंतकवादी ने लेबर पार्टी के जिस शिविर में फायरिंग की थी वहां इस्राईली उत्पादों के बहिष्कार के नारे लिखे देखे जा सकते थे। अभी पिछले सप्ताह ही फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने नार्वे की यात्रा की थी।.........166